*सरिता दुबे की चुनावी रैली में दिखा जनसमर्थन,बहुजन विकास आघाड़ी ने दिखाई ताकत
ब्रेकिंग न्यूज़
*सरिता दुबे की चुनावी रैली में दिखा जनसमर्थन,बहुजन विकास आघाड़ी ने दिखाई ताकत*
*नालासोपारा (मयंक रावत)*: वसई–विरार महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रभाग क्रमांक 18 में सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बहुजन विकास आघाड़ी से प्रभाग 18 की उम्मीदवार सरिता प्रमोद दुबे की ओर से एक भव्य चुनावी रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली जिससे विरोधियों के होश उड़ते नजर आ रहे है। रैली के दौरान पार्टी के झंडों, जोशीले नारों और नेताओं के ओजस्वी भाषणों से पूरा परिसर गूंज उठा। सरिता दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन विकास आघाड़ी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो ज़मीन से जुड़कर आम जनता के हक़ और अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती आई है।
प्रभाग 18 में लंबे समय से लंबित समस्याओं—जैसे खराब सड़कों की हालत, जलनिकासी की व्यवस्था, साफ-सफाई की कमी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव को रैली में प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया गया। बहुजन विकास आघाड़ी वर्षभर जनता के बीच रहकर काम करती है। नेताओं ने भरोसा दिलाया कि चुनाव में जीत हासिल होने के बाद प्रभाग 18 के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और हर गली-मोहल्ले तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। रैली में उमड़ी भारी भीड़ से यह स्पष्ट हो गया कि प्रभाग 18 में बहुजन विकास आघाड़ी के प्रत्याशी को मजबूत जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। रैली के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि इस प्रभाग में चुनावी मुकाबला अब और भी रोचक होने वाला है।