पत्नी और उसके दो भाइयों ने मिलकर की पति की हत्या,तीनों गिरफ्तार
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य बिंदु:
पत्नी और उसके दो भाइयों ने मिलकर की पति की हत्या,तीनों गिरफ्तार
पत्नी और उसके दो भाइयों ने मिलकर की पति की हत्या,तीनों गिरफ्तार
नालासोपारा: वसई-विरार क्षेत्र के नालासोपारा पूर्व स्थित प्रगति नगर में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पत्नी और उसके दो भाइयों पर मिलकर 43 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में तुलिंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान समीर शेख (43) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ नालासोपारा पूर्व के प्रगति नगर स्थित मंगलमूर्ति अपार्टमेंट में रहता था। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने अपने दोनों भाइयों को फोन कर घर बुलाया। दोपहर करीब 4 बजे दोनों भाई फ्लैट पर पहुंचे और कथित तौर पर समीर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
हमले के दौरान समीर किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर इमारत के नीचे आ गया, लेकिन दोनों भाइयों ने उसे बाहर पकड़ लिया। आरोप है कि वहां भी उसके साथ मारपीट की गई और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे। लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद तुलिंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर इस हत्याकांड में शामिल तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद आसिफ इस्माईल साफी (46 वर्ष), मोहम्मद शारिक इस्माईल साफी (40 वर्ष) दोनों आरोपी निवासी दुकान नंबर 01, हिल माता सर्कल, परेल पूर्व, मुंबई के रहने वाले है। वही पत्नी रेहाना समीर शेख (33 वर्ष) निवासी साई गुरु कृपा अपार्टमेंट, प्रगति नगर, नालासोपारा पूर्व के रूप में हुई है। तुलिंज पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक मराठे के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी और उसके दोनों भाइयों ने कथित तौर पर पहले से योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।