चलती ट्रेन में यात्री से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़
Vasai-Virar
13 नवंबर 2026, 12:57 PM
4 व्यूज
admin
admin
Editor
चलती ट्रेन में यात्री से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्य बिंदु:

चलती ट्रेन में यात्री से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चलती ट्रेन में यात्री से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नालासोपारा: चलती ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को चुनौती देकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों पर आखिरकार रेलवे सुरक्षा बल ने शिकंजा कस दिया है। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में यात्री के साथ हुई लूट की गुत्थी सुलझाते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) नालासोपारा की अपराध रोकथाम एवं पहचान शाखा (सीपीडीएस) की टीम और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) वसई रोड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुणे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 57,800 रुपये की संपत्ति से जुड़ी इस वारदात का खुलासा रेलवे पुलिस की लगातार निगरानी, खुफिया जानकारी और आपसी समन्वय के चलते हुआ।आरपीएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को ट्रेन संख्या 22943 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस में वसई रोड से नालासोपारा के बीच यात्रा कर रहे 38 वर्षीय यात्री शैलेन्द्र राम प्रसाद के साथ लूट की घटना हुई थी। इस मामले में पीड़ित ने 7 नवंबर 2026 को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) वसई रोड में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जीआरपी वसई रोड में अपराध क्रमांक 390/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4), 308(2) और 352 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।वारदात का पर्दाफाश करने के लिए आरपीएफ नालासोपारा स्टेशन की सीपीडीएस टीम ने संदिग्धों पर लगातार नजर रखी और खुफिया जानकारी जुटानी शुरू की। टीम के निरंतर प्रयासों और जीआरपी के साथ बेहतर तालमेल का नतीजा रहा कि 11 नवंबर 2026 को पुणे में संयुक्त कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।इस कार्रवाई में आरपीएफ नालासोपारा स्टेशन के निरीक्षक लोकेश यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र गुर्जर और आरक्षक विनोद कुमार ने जीआरपी वसई रोड के सहायक पुलिस निरीक्षक सुभाष राठौड़ तथा प्रधान आरक्षक अजीत माने के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकुल सुनील भंडारी (30) और गुलशन दिलीप आहिर (35), दोनों निवासी कृष्णा नगर, पुणे के रूप में हुई है। जीआरपी की पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर उक्त लूट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद जीआरपी ने दोनों को संबंधित अपराध में गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।इस तरह आरपीएफ नालासोपारा की सीपीडीएस टीम की सतर्कता, लगातार निगरानी और जीआरपी वसई रोड के साथ प्रभावी समन्वय से करीब डेढ़ महीने पुरानी लूट की वारदात का खुलासा करने में सफलता मिली। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई को यात्री सुरक्षा की दिशा में एक अहम कामयाबी माना जा रहा है।