बहुजन विकास आघाड़ी की ओर से नवरात्रोत्सव की शुभकामनाएं,जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश नगरसेविका ज्योत्स्ना शरद भगली सहित शरद भगली और भरत वी. भगली ने नागरिकों को दीं शुभकामनाएं

ब्रेकिंग न्यूज़
Vasai-Virar
11 अक्टूबर 2026, 02:43 PM
23 व्यूज
admin
admin
Editor
बहुजन विकास आघाड़ी की ओर से नवरात्रोत्सव की शुभकामनाएं,जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश  नगरसेविका ज्योत्स्ना शरद भगली सहित शरद भगली और भरत वी. भगली ने नागरिकों को दीं शुभकामनाएं
मुख्य बिंदु:

बहुजन विकास आघाड़ी की ओर से नवरात्रोत्सव की शुभकामनाएं,जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश

नगरसेविका ज्योत्स्ना शरद भगली सहित शरद भगली और भरत वी. भगली ने नागरिकों को दीं शुभकामनाएं !

बहुजन विकास आघाड़ी की ओर से नवरात्रोत्सव की शुभकामनाएं,जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश

नगरसेविका ज्योत्स्ना शरद भगली सहित शरद भगली और भरत वी. भगली ने नागरिकों को दीं शुभकामनाएं

वसई-विरार : नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर बहुजन विकास आघाड़ी की ओर से नागरिकों को नवरात्रोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मां दुर्गा की आराधना, सामाजिक एकता और जनसेवा के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। नवरात्रि का यह पर्व समाज में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर है। नवरात्रि के अवसर पर जारी शुभकामना पोस्टर में बहुजन विकास आघाड़ी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के चित्रों के साथ मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा को स्थान दिया गया है। पोस्टर के माध्यम से नागरिकों को नवरात्रोत्सव के मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी गई हैं।

इस अवसर पर नगरसेविका ज्योत्स्ना शरद भगली,शरद भगली तथा भरत वी. भगली के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। ज्योत्स्ना भगली को नगरसेविका एवं वसई-विरार शहर महानगरपालिका की महिला बालकल्याण समिति की सदस्य है। वहीं, शरद भगली युवा कार्यकर्ता एवं बहुजन विकास आघाड़ी के चिंचोटी विभाग से जुड़े हुए है।

नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। पर्व के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, सहयोग और सद्भावना को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया जाता है।

बहुजन विकास आघाड़ी की ओर से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की गई है।