वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव वार्ड क्रमांक 10 में पंकज देशमुख का वोट शेयर बना चर्चा का विषय

ब्रेकिंग न्यूज़
Nalasopada
07 जनवरी 2026, 10:24 AM
70 व्यूज
admin
admin
Editor
वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव  वार्ड क्रमांक 10 में पंकज देशमुख का वोट शेयर बना चर्चा का विषय
वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव वार्ड क्रमांक 10 में पंकज देशमुख का वोट शेयर बना चर्चा का विषय नालासोपारा(मयंक रावत): शहर के पूर्व स्थित वार्ड क्रमांक 10 में इस बार वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव का मुकाबला खासा दिलचस्प होता जा रहा है। महायुति के उम्मीदवार पंकज देशमुख का बढ़ता जनसमर्थन और संभावित वोट शेयर शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में अब तक मतदाताओं ने विपक्षी दलों को सीमित समर्थन दिया है, जिससे भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह प्रभाग 10 से भाजपा पैनल के उम्मीदवार किशोर नाना पाटिल(अ),एकता सिंह(ब),अंजू हरकेश तिवारी(क) एवं पंकज दत्तात्रेय देशमुख (ड़) ने भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जनसंपर्क कर नागरिकों से संवाद किया। समाजसेवा से जुड़े पंकज देशमुख सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अपने सक्रिय योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई सामाजिक पहलों में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसका सीधा असर उनके जनसंपर्क पर दिखाई देता है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस पृष्ठभूमि में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। पंकज देशमुख कई वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। पार्टी की रणनीति तय करने और चुनावी योजना बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। वसई-विरार क्षेत्र में उन्होंने जो मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है, जिसका सीधा लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलने की उम्मीद है। विकास कार्यों पर उनकी गहरी समझ, शांत स्वभाव और समस्याओं को सरल तरीकों से सुलझाने की कार्यशैली ने आम नागरिकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को और मजबूत किया है। राजनीतिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ उनके स्वयं के सामाजिक कार्यों और जनसंपर्क का भी उन्हें लाभ मिलता दिख रहा है। आम मतदाताओं के बीच उनकी छवि एक पढ़े-लिखे, सुलभ और ज़मीनी नेता की बनी हुई है, जो रोज़मर्रा की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हैं। प्रत्याशियों ने पैनल के सभी उम्मीदवारों को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। उल्लेखनीय है कि वि.वि.सी.एम.सी. चुनाव में कुल 115 सीटों के लिए 547 उम्मीदवार मैदान में हैं। बहुजन विकास आघाड़ी (बविआ) 105, भाजपा 88, शिवसेना (शिंदे) 27, शिवसेना (उद्धव) 89, कांग्रेस 10, एनसीपी (अजित) 15, समाजवादी पार्टी 15, वंचित बहुजन आघाड़ी 11, मनसे 2 तथा अन्य पार्टियां 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा और बहुजन विकास आघाड़ी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। मतदान 15 जनवरी को होगा, जबकि मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी। हाल ही में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से मिले सकारात्मक और अप्रत्याशित समर्थन ने विरोधी उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दी है। “इलाके के विकास को प्राथमिकता” को केंद्र में रखकर किए गए उनके प्रचार अभियान का असर वार्ड में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। स्थानीय मतदाताओं के रुझान को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पंकज देशमुख की जीत का अंतर कितना बड़ा होगा।