बहुजन विकास आघाड़ी प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 4 में अजीव पाटिल को मिल रहा जनता का प्रतिसाद
ब्रेकिंग न्यूज़
बहुजन विकास आघाड़ी प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 4 में अजीव पाटिल को मिल रहा जनता का प्रतिसाद
विरार(मयंक रावत):विरार पूर्व के वार्ड क्रमांक 4 में इस बार वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव का मुकाबला खासा दिलचस्प होता जा रहा है। बहुजन विकास अघाड़ी के उम्मीदवार अजीव यशवंत पाटिल का बढ़ता जनसमर्थन और संभावित वोट शेयर शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में अब तक मतदाताओं ने विपक्षी दलों को सीमित समर्थन दिया है, जिससे एक बार फिर बहुजन विकास अघाड़ी को बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इंजीनियर पेशे से जुड़े अजीव पाटिल सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अपने सक्रिय योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई सामाजिक पहलों में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसका सीधा असर उनके जनसंपर्क पर दिखाई देता है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस पृष्ठभूमि में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है और यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपना पिछला वोट शेयर रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
अजीव पाटिल बहुजन विकास अघाड़ी के संगठनात्मक सचिव हैं और वर्ष 1988 से सक्रिय राजनीति में हैं। पार्टी की रणनीति तय करने और चुनावी योजना बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। वसई-विरार क्षेत्र में उन्होंने जो मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है, जिसका सीधा लाभ उन्हें इस चुनाव में मिलने की उम्मीद है।
वे इससे पहले नगर परिषद और वसई-विरार महानगरपालिका में कुल पांच बार नगरसेवक रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। विकास कार्यों पर उनकी गहरी समझ, शांत स्वभाव और समस्याओं को सरल तरीकों से सुलझाने की कार्यशैली ने आम नागरिकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को और मजबूत किया है।
अजीव पाटिल पूर्व महापौर राजीव पाटिल के छोटे भाई हैं। पारिवारिक राजनीतिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ उनके स्वयं के सामाजिक कार्यों और जनसंपर्क का भी उन्हें लाभ मिलता दिख रहा है। आम मतदाताओं के बीच उनकी छवि एक पढ़े-लिखे, सुलभ और ज़मीनी नेता की बनी हुई है, जो रोज़मर्रा की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते हैं।
हाल ही में चले चुनाव प्रचार के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से मिले सकारात्मक और अप्रत्याशित समर्थन ने विरोधी उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दी है। “इलाके के विकास को प्राथमिकता” को केंद्र में रखकर किए गए उनके प्रचार अभियान का असर वार्ड में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। स्थानीय मतदाताओं के रुझान को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अजीव पाटिल की जीत का अंतर कितना बड़ा होगा।