वसई-विरार मनपा चुनाव के मद्देनज़र 9 जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भव्य रैली भाजपा की जीत तय, वसई-विरार में भी महायुति को मिलेगा जनादेश : केशव उपाध्ये

ब्रेकिंग न्यूज़
Vasai-Virar
08 जनवरी 2026, 03:45 PM
52 व्यूज
admin
admin
Editor
वसई-विरार मनपा चुनाव के मद्देनज़र 9 जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भव्य रैली  भाजपा की जीत तय, वसई-विरार में भी महायुति को मिलेगा जनादेश : केशव उपाध्ये
वसई-विरार मनपा चुनाव के मद्देनज़र 9 जनवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भव्य रैली भाजपा की जीत तय, वसई-विरार में भी महायुति को मिलेगा जनादेश : केशव उपाध्ये विरार(मयंक रावत): वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 9 जनवरी को नालासोपारा पूर्व स्थित सेंट्रल पार्क गार्डन में एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से भाजपा वसई-विरार में चुनाव प्रचार को और तेज करने जा रही है। इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्यभर में किए जा रहे विकास कार्यों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भाजपा नंबर एक पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि वसई-विरार में भी मतदाता विकास के पक्ष में मतदान करेंगे और भाजपा–शिवसेना–श्रमजीवी–अग्री सेना महायुति की बिना किसी संदेह के जीत होगी। केशव उपाध्ये ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव अब अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं। पहले चरण में हुए नगर निगम चुनावों में भाजपा को उल्लेखनीय सफलता मिली है। इसी आधार पर उन्होंने भविष्यवाणी की कि आगामी चरणों में भी भाजपा 29 नगर निगमों में जीत दर्ज करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटिल और जिला महामंत्री मनोज बारोट भी उपस्थित थे। उपाध्ये ने कहा कि मुंबई सहित पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे, परिवहन, शहरी विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य चल रहे हैं। भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है और इसी कारण आम नागरिकों का भरोसा पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह भरोसा आगामी वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।