सामाजिक कार्यों का मिला फल,वार्ड 10 में पंकज देशमुख बने जनता की पहली पसंद
ब्रेकिंग न्यूज़
सामाजिक कार्यों का मिला फल,वार्ड 10 में पंकज देशमुख बने जनता की पहली पसंद
विरार(मयंक रावत): नालासोपारा पूर्व के वार्ड क्रमांक 10 में इस बार वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव का मुकाबला खासा दिलचस्प होता जा रहा है। भाजपा के उम्मीदवार पंकज देशमुख का बढ़ता जनसमर्थन और संभावित वोट शेयर शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिश्रित आबादी वाले इस वार्ड में अब तक मतदाताओं ने विपक्षी दलों को सीमित समर्थन दिया है, इस बार पंकज देशमुख को बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है।
पंकज देशमुख सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अपने सक्रिय योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई सामाजिक पहलों में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसका सीधा असर उनके जनसंपर्क पर दिखाई देता है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस पृष्ठभूमि में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है और यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वोट शेयर रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।