लोहे की रॉड पैर में घुसने से इको चालक वाहन में फंसा,अग्निशमन दल ने किया सफल रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़
Vasai-Virar
01 जुलाई 2026, 08:55 PM
5 व्यूज
admin
admin
Editor
लोहे की रॉड पैर में घुसने से इको चालक वाहन में फंसा,अग्निशमन दल ने किया सफल रेस्क्यू
मुख्य बिंदु:

लोहे की रॉड पैर में घुसने से इको चालक वाहन में फंसा,अग्निशमन दल ने किया सफल रेस्क्यू

लोहे की रॉड पैर में घुसने से इको चालक वाहन में फंसा,अग्निशमन दल ने किया सफल रेस्क्यू

वसई: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर नायगांव (पूर्व) स्थित मालजी पाड़ा, लोढ़ा धाम के सामने मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक इको वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के दौरान लोहे की रॉड चालक के पैर में आर-पार घुस गई, जिससे वह वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 2:50 बजे पुलिस हवलदार अजरुद्दीन निसार मस्ते ने वसई फाटा अग्निशमन केंद्र को हादसे की सूचना दी। इसके बाद वसई फाटा अग्निशमन केंद्र की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालात की गंभीरता को देखते हुए आचोले मुख्य अग्निशमन केंद्र से भी अतिरिक्त रेस्क्यू टीम बुलाई गई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि इको वाहन (MH-04-GZ-7804) के चालक प्रीतम चव्हाण (25) के पैर में लोहे की रॉड घुस गई थी और वह वाहन के केबिन में फंस गया था। अग्निशमन कर्मियों ने स्प्रेडर मशीन की मदद से रॉड को काटा और सावधानीपूर्वक चालक को बाहर निकाला। प्राथमिक सहायता के बाद घायल को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

रेस्क्यू अभियान में वसई फाटा अग्निशमन केंद्र के वाहन चालक निलेश पाटील तथा अग्निवीर रवींद्र राठोड, अक्षय पाटील और कुलदीप माली शामिल रहे। वहीं आचोले मुख्य अग्निशमन केंद्र से वाहन चालक पंकज तांडेल के साथ अग्निवीर रुपेश पाटील, मुकेश भोईर, संकेत पालन, स्वप्निल शेडगे और मयूर डिचोलकर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सफल रेस्क्यू के बाद दोनों टीमें सुरक्षित अपने-अपने केंद्र लौट गईं।