विधानसभा में गूंजा वसई के अवैध फेरीवालों का मुद्दा,फेरीवाला जोन लागू करने और रैकेट पर सख्त कार्रवाई की मांग
मुख्य बिंदु:
विधानसभा में गूंजा वसई के अवैध फेरीवालों का मुद्दा,फेरीवाला जोन लागू करने और रैकेट पर सख्त कार्रवाई की मांग
विधानसभा में गूंजा वसई के अवैध फेरीवालों का मुद्दा,फेरीवाला जोन लागू करने और रैकेट पर सख्त कार्रवाई की मांग
(मयंक रावत)
विरार:महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में वसई विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र में बढ़ते अवैध फेरीवालों, सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों और इनके पीछे सक्रिय संभावित संगठित रैकेट का मुद्दा जोरदार तरीके से विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि शहर में जल्द से जल्द फेरीवाला जोन लागू किया जाए और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।विधानसभा में बोलते हुए विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि वसई-विरार शहर के कई इलाकों में हाथगाड़ी संचालक, फल विक्रेता और अन्य फेरीवाले बिना वैध लाइसेंस एवं पहचान पत्र के व्यवसाय कर रहे हैं। संबंधित लोगों के दस्तावेजों और पहचान का समुचित सत्यापन नहीं होने से नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि वालीव, सातीवली, एवरशाइन सिटी, आचोले, गाला नगर और पापड़ी समेत कई क्षेत्रों में सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों के कारण भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इससे दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा और एम्बुलेंस सहित आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने राज्य सरकार से मांग की कि वसई-विरार महानगरपालिका को तत्काल प्रभाव से फेरीवाला जोन लागू करने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही अवैध फेरीवालों, गैरकानूनी साप्ताहिक बाजारों और इनके पीछे सक्रिय संभावित रैकेट के खिलाफ सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ट्रैफिक जाम से मुक्त शहर उपलब्ध कराया जा सके।विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने कहा कि वसई के नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शहर की सुव्यवस्था को लेकर वह लगातार सदन में आवाज उठाती रही हैं तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।