विरार में सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत, हादसे से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित मीरा रोड-वैतरणा रेलखंड पर इस साल अब तक 93 लोगों की जा चुकी है जान

ब्रेकिंग न्यूज़
Vasai-Virar
02 जुलाई 2026, 05:28 PM
6 व्यूज
admin
admin
Editor
विरार में सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत, हादसे से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित  मीरा रोड-वैतरणा रेलखंड पर इस साल अब तक 93 लोगों की जा चुकी है जान
मुख्य बिंदु:

विरार में सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत, हादसे से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित

मीरा रोड-वैतरणा रेलखंड पर इस साल अब तक 93 लोगों की जा चुकी है जान

विरार में सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत, हादसे से लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित

मीरा रोड-वैतरणा रेलखंड पर इस साल अब तक 93 लोगों की जा चुकी है जान

(मयंक रावत)

विरार: वैतरणा और विरार रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में अज्ञात महिला की मौत हो गई। नारंगी रेलवे फाटक के पास वलसाड-मुंबई सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कुछ समय तक ट्रेन घटनास्थल पर खड़ी रही, जिससे मुंबई की ओर जाने वाली रेल सेवाएं प्रभावित हो गईं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे वलसाड-मुंबई सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन विरार की ओर आ रही थी। इसी दौरान नारंगी रेलवे फाटक के समीप एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी और रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है और रेलवे पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

हादसे से रेल यातायात प्रभावित

दुर्घटना के कारण वलसाड-मुंबई सुपरफास्ट पैसेंजर कुछ समय तक घटनास्थल पर खड़ी रही। इसका असर मुंबई की ओर आने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों और चर्चगेट की दिशा में चलने वाली लोकल सेवाओं पर भी पड़ा। सुबह के व्यस्त समय में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा।

इस हादसे में 93 लोगों की जा चुकी है जान

रेलवे पुलिस के अनुसार, मीरा रोड से वैतरणा रेलखंड के बीच वर्ष 2026 में अब तक रेल हादसों में 93 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकांश दुर्घटनाएं रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुई हैं। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए रेलवे ट्रैक पार करने से बचें और केवल फुटओवर ब्रिज या अधिकृत मार्ग का ही उपयोग करें। इससे ऐसे हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।