विद्यावर्धिनी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में ‘प्रोडक्ट शोकेस 2026’ उत्साहपूर्वक संपन्न

ब्रेकिंग न्यूज़
Vasai-Virar
12 सितंबर 2026, 10:50 AM
211 व्यूज
admin
admin
Editor
विद्यावर्धिनी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में ‘प्रोडक्ट शोकेस 2026’ उत्साहपूर्वक संपन्न
मुख्य बिंदु:

विद्यावर्धिनी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में ‘प्रोडक्ट शोकेस 2026’ उत्साहपूर्वक संपन्न

विद्यावर्धिनी अभियांत्रिकी महाविद्यालय में ‘प्रोडक्ट शोकेस 2026’ उत्साहपूर्वक संपन्न

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार, तकनीकी प्रोजेक्ट और नए उत्पाद

वसई : विद्यावर्धिनी अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में 11 सितंबर 2026 को ‘प्रोडक्ट शोकेस 2026’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ प्रत्यक्ष तकनीक, औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे बदलाव और नवीन अवधारणाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित इस उपक्रम में विभिन्न अभियांत्रिकी शाखाओं के विद्यार्थियों ने उत्स्फूर्त सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग की ओर से ‘अबैकस (ABACUS)’, कंप्यूटर साइंस (डेटा साइंस) विभाग की ओर से ‘प्रोडक्ट विद्या (Product Vidya)’, जबकि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ‘एलिक्सीर (Eilixer)’ के अंतर्गत विभिन्न प्रोजेक्ट और उत्पाद प्रस्तुत किए गए।

इसी प्रकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस विभाग ने ‘टेक एक्स (TechX)’, मैकेनिकल विभाग ने ‘मेक एक्सपो (Mech Expo)’, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग ने ‘अन्वेषण (Anveshan)’, सिविल विभाग ने ‘निर्मिती (Nirmiti)’ तथा MMS विभाग ने ‘Servista 2026’ के माध्यम से विद्यार्थियों की नवीन सोच और तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रोजेक्ट और उत्पादों को मान्यवरों, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों की ओर से उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया मिली। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और नवाचार की सराहना की।

विभिन्न विभागों में प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

आईटी एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग के Product Showcase के लिए गजानन पळसुले प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कंप्यूटर साइंस (डेटा साइंस) विभाग के ‘प्रोडक्ट विद्या’ के लिए अनघा शेंडे प्रमुख अतिथि रहीं। एआई एवं डेटा साइंस विभाग के ‘टेक एक्स’ के लिए Marsh की मैनेजर हिरल गोधानिया प्रमुख अतिथि थीं।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग के ‘अन्वेषण’ के लिए अँथनी डी’सा, सिविल विभाग के ‘निर्मिती’ के लिए ISSE, पालघर जिला सचिव हटकर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैकेनिकल विभाग के ‘मेक एक्सपो’ में मैकेनिकल इंजीनियर एवं उद्यमी दिपेश पाटील तथा Blue Star Limited की टेरिटरी मैनेजर संचेती गौरव परुळेकर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं MMS विभाग के ‘Servista 2026’ में Fiduciary Capital की संस्थापक ऐश्वर्या मोहोळ माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

विद्यावर्धिनी संस्था के अध्यक्ष विकास वार्तक, उपाध्यक्ष बाबनसेठ नाईक और कोषाध्यक्ष हसमुखभाई शाह के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से इस उपक्रम को विशेष सहयोग मिला।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश हिमते के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उनके नियोजनबद्ध प्रयासों से ‘Product Showcase 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नवीन विचार, नई तकनीक और नई दिशा का संदेश देने वाला यह आयोजन विद्यार्थियों की कल्पनाओं को वास्तविक रूप देने तथा उनके तकनीकी एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।