शिक्षित होगा युवा, तभी विकसित होगा समाज : राम विशाल विश्वकर्मा मानिकपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न

ब्रेकिंग न्यूज़
Maharastra
19 सितंबर 2026, 01:41 PM
9 व्यूज
admin
admin
Editor
शिक्षित होगा युवा, तभी विकसित होगा समाज : राम विशाल विश्वकर्मा  मानिकपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न
मुख्य बिंदु:

शिक्षित होगा युवा, तभी विकसित होगा समाज : राम विशाल विश्वकर्मा

मानिकपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न

शिक्षित होगा युवा, तभी विकसित होगा समाज : राम विशाल विश्वकर्मा

मानिकपुर में भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न

प्रतापगढ़: मानिकपुर में 17 सितंबर को प्रदेश में विख्यात मां ज्वाला देवी धाम परिसर, मानिकपुर स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे मुख्य अतिथि श्री राम विशाल विश्वकर्मा ने समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि “शिक्षित होगा युवा, तभी विकसित होगा समाज।”उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश सचिव एवं विश्वकर्मा मंदिर ट्रस्ट मानिकपुर के उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा की देखरेख में किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का मनोबल बढ़ाना तथा समाज के अन्य बच्चों को भी शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।

समारोह के दौरान मंदिर अध्यक्ष श्री राम लखन विश्वकर्मा एवं मंदिर के आचार्य श्री जगदेव प्रसाद विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा के भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज के लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रथम स्थान शौर्या विश्वकर्मा, पुत्री राजकुमार विश्वकर्मा, जनवामऊ ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सुमित विश्वकर्मा, पुत्र लालमन विश्वकर्मा, सौना सरैया तथा तृतीय स्थान घनश्याम, पुत्र शिव प्रकाश विश्वकर्मा, बिकरा डेरवा ने हासिल किया।

इसी क्रम में चौथे स्थान पर आदर्श शर्मा, पुत्र ज्ञानेंद्र शर्मा (बढ़ई), आलापुर, पांचवें स्थान पर शिवेंद्र विश्वकर्मा, पुत्र शिवबहादुर विश्वकर्मा, छतरपुर संडवा चंद्रिका तथा छठवें स्थान पर जयेश कुमार, पुत्र रमेश कुमार, लाटतारा रहे।

सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से माता-पिता के साथ समाज का भी मान बढ़ाया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शौर्या विश्वकर्मा को श्री रामबाबू विश्वकर्मा (कंदई कोटिला) के सौजन्य से मंदिर कमेटी की ओर से छत वाला पंखा उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। वहीं श्री धर्मराज विश्वकर्मा, जनवामऊ के सौजन्य से सभी प्रतिभावान बच्चों को ट्रॉफी प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि श्री राम विशाल विश्वकर्मा, ग्राम बल्ला (दिल्ली), कुंडा, प्रतापगढ़ के सौजन्य से मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वाटर कूलर तथा तीसरे स्थान के बाद के चार विद्यार्थियों को प्रेस प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। इस दौरान वर्सिला हॉस्पिटल कानपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. मुन्ना लाल विश्वकर्मा, संरक्षक श्री श्यामलाल विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्री राम लखन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्री फूलचंद विश्वकर्मा, सचिव एवं पुरोहित श्री जगदेव प्रसाद विश्वकर्मा, सलाहकार श्री श्यामलाल विश्वकर्मा सहित शिवप्रसाद विश्वकर्मा, लालमन विश्वकर्मा, शेषमणि विश्वकर्मा, उमेश कुमार विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, शुभम विश्वकर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा, रघु कुमार विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, रामकुमार, कमलेश, राकेश, अनुज, शिवशरण, शिवलाल, छेदीलाल, इंद्राज, अनुराग, जेपी, आर्यन, संतोष कुमार, ज्ञानेंद्र, दिनेश कुमार, अरविंद, रामबहादुर, फूलचंद, बैजनाथ, प्रदीप कुमार, रवि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।